ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, झुलसने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सासाराम के नौहट्टा थाना क्षेत्र स्थित लोरी गांव की है। दोनों युवक रविवार

बिहार: मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, झुलसने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सासाराम के नौहट्टा थाना क्षेत्र स्थित लोरी गांव की है। दोनों युवक रविवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ठनका गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के सलमा पहाड़ी गांव निवासी प्रभु कुमार तथा गुड्डू कुमार रविवार को घर का सामना खरीदने के लिए बाजार गए थे। बाजार से खरीददारी कर दोनों देर शाम घर लौट रहे थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों छिपने के लिए जगह ढूंढ रहे थे इसी दौरान ठनका गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं एक ही साथ दो युवकों की असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता