ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में भयानक रोड एक्सीडेंट, चार लोगों की दर्दनाक मौत

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. इस हादसे

बिहार में भयानक रोड एक्सीडेंट, चार लोगों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. 


हादसा चेनारी थाना के सबराबाद के पास NH पर हुई. मृतकों में तीन चचेरे भाई दिवाकर साव, कृष्णा कुमार, गोपाल प्रसाद और उनके बहनोई अशोक गुप्ता शामिल हैं. घायल शख्स की पहचान पप्पू गुप्ता के रूप में की गई है. उन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के मुरादाबाद के तीन चचेरे भाई और उनका एक बहनोई भतीजी की शादी की बात कर लौट रहे थे.  इसी दौरान देर रात चेनारी थाना के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के शिकार हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता