ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बिहार : घास काटने गई 4 बच्चियां हुई गायब, इलाके में हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव से अचानक चार बच्चियां गायब हो गई। जब देर रात तक बच्चियां घर नहीं

बिहार : घास काटने गई 4 बच्चियां हुई गायब, इलाके में हड़कप, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। रोहतास जिले  के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव से अचानक चार बच्चियां गायब हो गई। जब देर रात तक बच्चियां घर नहीं लौंटी तो गांव में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी नासरीगंज थाने को दी गई, जिसके बाद थाने की पुलिस और अधिकारी मौना गांव पुहंच मामले की जांच शुरु कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मौना गांव की चार अलग- अलग परिवार की बच्चियां खेत में घास काटने के लिए गई थी, देर शाम को ग्रामीणों द्वारा उन्हें गांव की सड़क पर देखा गया, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गई। इस घटना के संबंध में एसपी विनित कुमार ने जानकारी दी है कि नासरीगंज थाना क्षेत्र से 4 बच्चियों के घर से खेत जाने के बाद वापस ना लौटने की सूचना मिली है। गांव की एक व्यक्ति ने उन्हें शाम में गांव की सड़क पर देखा लेकिन जब उस जगह परिजनों ने खोजबीन करी तो बच्चियां नही मिली। 


बता दें कि, एसपी ने कहा कि स्थानीय थाना और वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। ग्रामीणों के सहायता से बच्चियों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। साथ ही एसपी ने कहा कि जीआरपी को सूचना दे दी गई है,  उनकी मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि रोहतास पुलिस ने लापता हुई बच्चियों की फोटो भी जारी की है।