ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र स्थित बारह पत्थर मोहल्ला में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना में दो लोग गोली लग

bihar
कार्रवाई में जुटी पुलिस
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र स्थित बारह पत्थर मोहल्ला में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए — एक 13 वर्षीय बालक और एक युवक, जो शादी में वेटर का काम कर रहा था। दोनों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।


शादी की खुशी में चली गोली, मासूम और वेटर हुए शिकार

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब बसंत चंद्रवंशी की पुत्री की शादी हो रही थी। बारात के स्वागत और समारोह के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय धर्मराज कुमार और शादी समारोह में वेटर का काम कर रहे शुभम सोनी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के हाथ में गोली लगी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शादी का माहौल कुछ ही पलों में अफरातफरी और चीख-पुकार में बदल गया।


फायरिंग करने वाला फरार, दो हिरासत में

फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डेहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एहतियातन शादी वाले घर से दुल्हन के भाई पिंटू चंद्रवंशी और मनीष चंद्रवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार किसका था, किसने फायरिंग की और क्या यह लापरवाही थी या जानबूझकर किया गया कृत्य। पुलिस का मानना है कि फायरिंग किसी मेहमान या रिश्तेदार द्वारा की गई है, जिसकी पहचान जल्द की जाएगी।


हर्ष फायरिंग पर सख्ती, प्रशासन अलर्ट पर

बिहार में पहले भी कई बार शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के चलते जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से लगातार ऐसे आयोजनों में फायरिंग पर प्रतिबंध की अपील की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि यदि फायरिंग करने वाले की पहचान हो जाती है, तो उस पर आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें