ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Elections 2025: बिहार के इस गाँव में 20 साल बाद हुआ मतदान, ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह

Bihar Elections 2025: रोहतास के नक्सल प्रभावित रेहल गांव में 20 साल बाद हो रहा मतदान। तस्वीरों में दिखी मतदाताओं की लंबी कतारें, महिलाओं में भी उत्साह। सुरक्षाबल अलर्ट..

Bihar Elections 2025
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोकतंत्र का पर्व जोर-शोर से मनाया जा रहा है। ऐसे में रोहतास जिले का एक ऐसा भी गाँव है जहाँ 20 साल बाद मतदान हो रहा है। रेहल गांव लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में रहा है। यहां आज सुबह से ही मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डाल रहे हैं। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में यहां का माहौल भी काफी शांतिपूर्ण नजर आ रहा है एवं पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी इस दौरान उत्साह से भरी हुई देखी गई हैं।


ड्रोन की तस्वीरों में बूथ के बाहर मतदाताओं की लाइनें दूर तक नजर आ रही हैं। कई महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लेकर वोट डालने आईं। जबकि एक तस्वीर में लोग बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर मतदान के लिए ले जाते दिखे। नक्सल प्रभावित होने के बावजूद आज इस गांव में उत्सव जैसा माहौल है। सुरक्षाबलों की भारी तैनाती है। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हर कोने पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए वे हाई अलर्ट है।


रेहल के अलावा गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पिछुलिया गांव में भी शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में भी पहली बार लोगों के घर के पास ही बूथ बना है। यहां 1011 एससी-एसटी मतदाता हैं जो पहले मीलों पैदल चलकर वोट डालने जाते थे। आज वे अपने गांव में ही बटन दबा रहे हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी है।