ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : छठ पूजा पर छुट्टी में आए CRPF जवान की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ROHTASH : खबर बिहार के रोहतास से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे छठ पर्व की छुट्टी में घर आये थे। उसके बाद बीती रात वो खाना खाकर सोने क

बिहार : छठ पूजा पर छुट्टी में आए CRPF जवान की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : खबर बिहार के रोहतास से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे छठ पर्व की छुट्टी में घर आये थे। उसके बाद बीती रात वो खाना खाकर सोने के लिए गये। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। यह  घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छठ की छुट्टी में अपने गांव आए सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान की मौत से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव की है। 


बताया जा रहा है कि, सीआरपीएफ जवान छठ महापर्व की छुट्टी में अपने गांव अमियावर गांव आये थे। जहां  परिवार के साथ उन्होंने छठ पर्व मनाया। उसके बाद बुधवार की रात में खाना खाकर सोने गये लेकिन तभी अचानक तबियत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


उधर, इस घटना में मृतक की पहचानअमियावर के गंगा दयाल राम के 47 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रसाद राम के रूप में की गई। वे झारखंड के जमशेदपुर में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि आज (गुरुवार) उन्हें लौटना था, लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ गई थी. जिसे उनकी मौत हो गई।