ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, शव को सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बंजारी स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जोरदार हंगामा हुआ है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों

बिहार: सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, शव को सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बंजारी स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जोरदार हंगामा हुआ है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और अन्य मजदूरों ने शव के सीमेंट फैक्ट्री की गेट पर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामा कर रहे मजदूर मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।


दरअसल, बीते 2 सितंबर को डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में हुए साइक्लोन हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। इस हादसे में एक मजदूर संजीव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जबकि दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से एक मजदूर अशोक पासवान की देर रात इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई।


सोमवार को मृतक मजदूर अशोक पासवान का शव बंजारी पहुंचे ही परिजन और सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूर हंगामा करने लगे और मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के शव को फैक्ट्री के सामने सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर विभिन्न थानों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती फैक्ट्री के पास की गई है।


गुस्साए मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले पांच वर्षों में अबतक पांच मजदूरों की जान काम करने के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से जा चुकी है लेकिन मजदूरों के परिजनों को न तो मुआवजा ही दिया गया और ना ही किसी तरह की कोई मदद ही पहुंचाई गई। मजदूर मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता