ब्रेकिंग
मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो युवकों की मौत; गुस्साए लोगों ने NH-31 किया जाम

Bihar News: बेगूसराय में शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पानी से भरे गहरे गड्ढे में बाइक गिरने के बाद दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई...

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो युवकों की मौत; गुस्साए लोगों ने NH-31 किया जाम
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी स्थित रेलवे गुमटी नंबर-45 के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।


जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शांतिनगर सूजा गांव निवासी संजीत तांती के 25 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार तांती और लूझो तांती के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य युवक किसी तरह गड्ढे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जिसने पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।


परिजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खातोपुर चौक जा रहे थे। इसी दौरान रात के समय अयोध्याबाड़ी रेलवे गुमटी के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहे बमबम कुमार और बीच में बैठे रोशन कुमार ने लाल रंग के गमछे से अपनी कमर आपस में बांध रखी थी। यही वजह बनी कि दोनों एक साथ गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। पीछे बैठा युवक किसी तरह पानी में मौजूद पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।


घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण रात में सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह दोनों युवकों के शव पानी से बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।


शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खातोपुर चौक के पास NH-31 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।


ग्रामीणों का आरोप है कि यह गड्ढा लंबे समय से पानी जमा होने के कारण खतरनाक रूप ले चुका है, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि इसी जगह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लाखो थाना की पुलिस और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद सरकारी मुआवजे और गड्ढे को भरने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।


(बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट )