ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल, 48 विभागों के कामकाज पर रहेगी नजर

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल लॉन्च किया। बिहार के 48 विभागों के कामकाज, सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की डिजिटल निगरानी होगी।

बिहार न्यूज
जवाबदेही होगी सुनिश्चित
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का शुभारंभ किया. इसके जरिए राज्य के सभी 48 विभागों की योजनाओं, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों की निगरानी होगी। केंद्र से मिलने वाली राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। 


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव संजय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से "संकल्प" डैशबोर्ड एवं "समन्वय" पोर्टल की उपयोगिता, उसकी कार्यपद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देश से "संकल्प" डैशबोर्ड एवं "समन्वय" पोर्टल का निर्माण किया गया है। सभी 48 विभागों के मुख्य कार्य, महत्वपूर्ण परियोजनायें एक डिजिटल प्लेफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध होगी। "संकल्प" डैशबोर्ड में 6 प्रमुख मॉड्यूल- मुख्यमंत्री-स्तरीय अनुश्रवण, परियोजना एवं निवेश, विभागीय प्रस्तुतीकरण, निष्पादन एवं रैंकिंग, समन्वय एवं एस्केलेशन तथा क्षेत्र एवं जन-संपर्क हैं। 


इसमें 20 से अधिक सब मॉड्यूल बनाये गये हैं। इनमें सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं विभागों के काम-काज से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। समीक्षा बैठकों में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों, घोषणाओं, मंत्रिपरिषद् के निर्णयों और महत्वपूर्ण पत्रों के आलोक में की गयी कार्रवाई की निगरानी होगी। विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां और ब्रीफिंग से जुड़ी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।


इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज "संकल्प" डैशबोर्ड एवं "समन्वय" पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। समन्वय पोर्टल के माध्यम से बिहार एवं भारत सरकार के बीच को-ऑर्डिनेशन, दोनों की योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर इसमें समन्वय करेंगे। भारत सरकार की जो भी योजनायें संचालित की जा रही हैं, उसका पूरी तरह क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सकेगा, साथ ही राशि का ससमय सदुपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। 


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से मिलनेवाली राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग और समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी। "संकल्प" पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों से संबंधित महत्पवूर्ण विषयों का एकीकृत, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख अनुश्रवण हो सकेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग लक्ष्य के अनुरूप सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाये और उसका एकीकृत मॉनीटरिंग हो। अभी पटना शहर में 2500 सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाये गये हैं, उसकी भी एकीकृत निगरानी इस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। पटना में सी०सी०टी०वी० कैमरे और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्यों का निष्पादन ससमय अच्छे ढंग से करें।


 जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जो भी योजनायें सरकार के द्वारा तैयार की जाती हैं उसका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करना है। "संकल्प" डैशबोर्ड एवं "समन्वय" पोर्टल के माध्यम से कार्यों में गति आयेगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित होगा। व्यवस्था और पारदर्शी होगी, शासन-प्रशासन अच्छा होगा तो बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा।


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स