ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: बालू माफिया से सांठगांठ पड़ी भारी, DIG ने आरोपी दारोगा को किया सस्पेंड

SASARAM: काले हिरण के शिकार के मामले में तत्कालीन थानेदार के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब रोहतास में एक और पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक्शन हुआ है। बालू माफिया से साठगांठ करने के आरोप में

बिहार: बालू माफिया से सांठगांठ पड़ी भारी, DIG ने आरोपी दारोगा को किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: काले हिरण के शिकार के मामले में तत्कालीन थानेदार के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब रोहतास में एक और पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक्शन हुआ है। बालू माफिया से साठगांठ करने के आरोप में एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।


दरअसल, अमझोर के सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर को रोहतास के शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें समझोर के सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर किसी बालू कारोबारी से पैसे की लेनदेन से संबंधित बातचीत कर रहे थे। 


शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने इस ऑडियो क्लिप की जांच करवाई थी। जांच के बाद मामला सही साबित हुआ। जिसके बाद उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर को बालू तस्करों से मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और किसी भी भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को नहीं बख्शा जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता