ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज

ROHTAS: रोहतास के बिक्रमगंज के आनंद नगर में उस समय एक साधारण शादी खास बन गई जब भारतीय वायु सेना के 16 गरुड़ कमांडो शादी में पहुंच गये। दरअसल 18 नवंबर 2017 को पाकिस्तानी आतंकिय

शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास के बिक्रमगंज के आनंद नगर में उस समय एक साधारण शादी खास बन गई जब भारतीय वायु सेना के 16 गरुड़ कमांडो शादी में पहुंच गये। दरअसल 18 नवंबर 2017 को पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते जम्मू के बांदीपुर सेक्टर में शहीद हुए अशोक चक्र विजेता गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की छोटी बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सभी जवान पहुंचे थे। 


इतना ही नहीं अपने शहीद साथी की छोटी बहन की विदाई के समय 16 गरुड़ कमांडों ने अपने हथेली पर बहन का पाव रखकर ससुराल के लिए विदा किया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। बता दें कि अशोक चक्र विजेता शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला भाइयों में अकेला था। उनके ऊपर तीन बहनों की शादी की जिम्मेवारी थी लेकिन बहन की शादी के पहले ही वे शहीद हो गये। ऐसे में भाई के दोस्तों ने भाई का यह फर्ज निभाया। 


इससे पहले जब 2019 में शहीद ज्योति प्रकाश की दूसरी बहन की शादी हुई थी। तब उस समय भी 11 की संख्या में गरुड़ कमांडो शहीद के गांव बदला डीह पहुंचे थे और बहन का पैर अपने हथेलियां पर रखकर वरमाला के स्टेज तक पहुंचाया था। इस बार भी शहीद जवान के 16 गरुड़ कमांडो दोस्त गांव पहुंचे और अपने शहीद दोस्त की बहन को अपने हथेलियां पर विदा किया। 


बता दें कि शहीद जवान की बहन सुनीता कुमारी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और उसकी शादी बक्सर के धनसोई के रहने वाले सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार के साथ हुई है। अपने शहीद दोस्त के बहन की तमाम रस्म में गरुड़ कमांडो के ग्रुप ने भाई बनकर निभाया। शादी की तमाम रस्मों ही नहीं बल्कि शादी के हरेक काम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसे देखकर पूरा गांव हतप्रभ था।

शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज


शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज

शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज


शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज

शहीद साथी की बहन की शादी में एक साथ पहुंचे 16 कमांडो, निभाया भाई का फर्ज


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता