ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में सुबह-सुबह निगरानी का छापा, BEO का डेटा ऑपरेटर घूस लेते अरेस्ट; प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर भी रेड

अकोढीगोला में निगरानी टीम ने BEO कार्यालय के डेटा ऑपरेटर चंदन शर्मा को शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां अकोढीगोला में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) प्रणव कुमार के डेटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 


चंदन शर्मा एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपये की अवैध राशि ले रहे थे। निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि अकोढीगोला के शिक्षक सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि BEO प्रणव कुमार क्षेत्र के लगभग 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 


बातचीत के बाद 14 हजार रुपये में मामला तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी टीम ने जाल बिछाया और आज सुबह चंदन शर्मा को उनके अकोढीगोला स्थित आवास पर शिक्षक से 14 हजार रुपये रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। 


गिरफ्तारी के बाद टीम डेहरी स्थित BEO प्रणव कुमार के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता