ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

अमरनाथ से लौट रहे बिहारी श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत, पांव फिसलने से 300 फीट नीचे खाई में गिरे

ROHTASH : बिहार के एक श्रद्धालु की 300 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई है। यह घटना अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटने के दौरान हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री को

अमरनाथ से लौट रहे बिहारी श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत, पांव फिसलने से 300 फीट नीचे खाई में गिरे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार के एक श्रद्धालु की 300 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई है। यह घटना अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटने के दौरान हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान विजय कुमार शाह (50) के रूप में हुई है। जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटने के दौरान कालीमाता के पास उसका पैर फिसल गया और वो 300 फीट नीचे गिर गया।


इधर, विजय कुमार शाह के साथ ममता कुमारी भी गुफा से लौट रही थी। वो उन्हीं के साथ अमरनाथ दर्शन के लिए आई हुई थीं। ये फिलहाल सही - सलामत बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी उनके परिजनों को देने में जुटी हुई है।