ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब POK और पाकिस्तान चाहिए, पहलगाम हमले में मारे गए IB ऑफिसर मनीष रंजन के परिजनों की मांग

Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों की सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और अब वह POK और टुकड़े-टुकड़े में पाकिस्तान की मांग कर रहे है.

Operation Sindoor
बदला अभी बाकी है!
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। सेना ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष भारतीय लोगों की तेरहवीं पर उनके परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। भारतीय सेना के इस एक्शन से उन सभी परिवार के लोगों को खुशी है जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनों को खोया है।


दरअसल, सासाराम के मनीष रंजन की पहलगाम आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी। बीती रात जब भारत ने पाकिस्तान पर बदले की कार्रवाई की तो आईबी ऑफीसर मनीष रंजन के परिवार के लोग तथा उनके चाहने वालों का सीना चौड़ा हो गया।


आईबी ऑफीसर मनीष रंजन के परिवार के सभी लोग पश्चिम बंगाल के झालदा गए हुए हैं। जहां उनका क्रिया कर्म चल रहा है। कल ही 13वीं का संस्कार बीता है और आज भारत की सेना ने पाकिस्तान पर मुकम्मल कार्रवाई की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


परिवार के लोग तथा उनको चाहने वाले लोग काफी राहत महसूस किए हैं तथा कह रहे है कि अब मुकम्मल कार्रवाई चाहिए। पूरा POK और टुकड़े-टुकड़े में पाकिस्तान चाहिए, तभी उन लोगों के कलेजे को ठंडक मिलेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता