ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar Teacher News: बिहार के इस जिले में 10 शिक्षकों के खिलाफ एक्शन, DEO ने सैलरी पर लगाई रोक; चालबाजी पड़ गई भारी

Bihar Teacher News: बिहार के रोहतास में ई-शिक्षा ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उनके वेतन भुगतान रोक लगा दिया है.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: रोहतास जिले में ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की है। बिना कार्य किए वेतन प्राप्त करने के आरोप में कई शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, साथ ही सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बहाल करने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश था लेकिन नियमों की अवहेलना करते हुए करगहर प्रखंड के 10 शिक्षक बिना स्कूल आए ऐप पर उपस्थिति दर्ज कर रहे थे।


जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें संतोष कुमार सिंह – मध्य विद्यालय बसतलवा, खुशबू कुमारी और मयूरी गुप्ता – अकोढ़ी मध्य विद्यालय, धनंजय पासवान – मध्य विद्यालय शाहमल खैरा, दिलीप कुमार – तोरनी मध्य विद्यालय, सनी राजवंता – मध्य विद्यालय बकसड़ा, मीना देवी – प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय बिशोडिहरी शामिल हैं। विभागीय जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ये शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए बिना ही फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। 


पूरे मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज राम ने बताया कि मई 2025 की उपस्थिति रिपोर्ट के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जो शिक्षक कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे, विभाग को गुमराह कर रहे हैं और बिना कार्य किए वेतन ले रहे हैं, उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता