ब्रेकिंग
पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया

Rohtas News: डेहरी में टला बड़ा हादसा,चलती स्कूल वैन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, घटना के वक्त गाड़ी में नहीं थे बच्चे

ROHTAS: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है जहां एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी और वह जलकर पूरी तरह खाक हो गयी। गनीमत थी कि स्कूल वैन में बच्चे नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकत

Rohtas News: डेहरी में टला बड़ा हादसा,चलती स्कूल वैन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, घटना के वक्त गाड़ी में नहीं थे बच्चे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है जहां एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी और वह जलकर पूरी तरह खाक हो गयी। गनीमत थी कि स्कूल वैन में बच्चे नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि यह स्कूल वैन शानवी किड्स की थी। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।


घटना डेहरी के एकता चौक की है जहां चावल मंडी के पास ओमनी वैन में अचानक आग लग गयी और वैन रोड पर ही धू-धूकर जलने लगी। घटना के वक्त वैन में ड्राइवर के सिवाय कोई नहीं था। जो आग लगते ही वैन से कूदकर अपनी जान बचायी। शानवी किड्स स्कूल की इस वैन से ड्राइवर बच्चों को स्कूल पहुंचाता था लेकिन जिस वक्त वैन में आग लगी उस समय कोई बच्चा सवार नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 


बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण वैन में आग लगी है। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर धू-धूकर सड़क किनारे जल रहे स्कूल वैन में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। 


लोगों ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में जिस गाड़ी का इस्तेमाल बच्चों को घर से स्कूल पहुंचाने और स्कूल से घर पहुंचाने में किया जाता है उसकी स्थिति काफी जर्जर रहती है। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं होती है। ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए जरूरी है कि तमाम स्कूलों की गाड़ियों का समय-समय पर फिटनेस जांच होनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता