ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

रोहतास में ठनका गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ROHTAS: बिहार के कई जिलों में वज्रपात का कहर जारी है। सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मानसून आज कहर बनकर बरपा है। वज्रपात से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। अकोढ़ीगोला

रोहतास में ठनका गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार के कई जिलों में वज्रपात का कहर जारी है। सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मानसून आज कहर बनकर बरपा है। वज्रपात से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। अकोढ़ीगोला निवासी पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचाया हुआ है। सभी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


नोखा के जालिम टोला में निवासी 50 वर्षीय मदन सिंह और उनके 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों एक रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। दुर्भाग्य से उसी पेड़ पर ठनका गिरा और दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना चेनारी थाना क्षेत्र के बादल गढ के पास की है। 


जहां वज्रपात से 22 वर्षीय युवक भरत चेरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही नौहट्टा के सलमा गांव में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय अमन कुमार की वज्रपात से मौत हो गई। बता दें कि इसके अलावे विभिन्न जगहों पर वज्रपात से कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। जिनका अलग-अलग निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।


गौरतलब है कि बीते बुधवार 31 अगस्त को भी चार जिलों में ठनका गिरा था जिससे सात लोगों की मौत हो गयी थी। गया जिले में तीन, रोहतास में दो, औरंगाबाद और कैमूर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई थी और आज रोहतास में चार लोगों को मौत वज्रपात से हो गयी। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, सुरक्षित रहें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता