ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली मिशन यात्रा की तैयारी पूरी, मंगलवार को रोहतास जाएंगे CM

ROHTAS: सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली मिशन यात्रा के तहत कल रोहतास जाएंगे. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस तैयारी में प्रशासन के साथ-साथ जदयू के नेता भी जी जान स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ROHTAS: सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली मिशन यात्रा के तहत कल रोहतास जाएंगे. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस तैयारी में प्रशासन के साथ-साथ जदयू के नेता भी जी जान से लगे हुए हैं.

विधायक जय कुमार सिंह और बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह समेत कई जदयू नेताओं ने दिनारा पहुंचकर तैयारियों को देखा. बालदेव उच्च विद्यालय परिसर में सीएम का कार्यक्रम स्थल तय हुआ है.

सीएम की यात्रा को लेकर अधिकारी भी तत्पर हैं. कई कार्य देखरेख में करा रहे हैं.  इस क्षेत्र में नल का जल, पक्की गली-नाली से लेकर अन्य योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूर्ण कराया जा रहा है. बता दें कि पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा के तहत वह कई जिलों का दौरा करेंगे. इससे पहले भी नीतीश कुमार कई यात्रा कर चुके हैं.

टैग्स