ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

शादी के महज 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, AIIMS में इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: रोहतास के डेहरी में एक नवविवाहिता की मौत के बाद दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले की जांच

शादी के महज 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, AIIMS में इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी के तार बंगला मोहल्ले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. 23 वर्षीय सोनाली की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.


मृतका के परिजनों के अनुसार, सोनाली की शादी इसी वर्ष 25 फरवरी को भोजपुर जिले के कोईलवर निवासी रिपु लाल के साथ हुई थी. शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी. आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर सोनाली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का यह भी आरोप है कि उसका पति अक्सर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था.


मायके पक्ष ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि सोनाली गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग कोईलवर पहुंचे, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक थी. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया. परिजनों का कहना है कि सोनाली के पैर के पास गंभीर चोट के निशान थे और इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.


सोनाली की मौत के बाद परिजन शव को लेकर डेहरी के तार बंगला मोहल्ला पहुंचे और स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.


मायके पक्ष का आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना के कारण ही सोनाली की जान गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.