PURNEA: पनोरमा ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भव्य ‘धनतेरस धमाका फेस्टिवल मेला’ का शुभारंभ आज से पनोरमा ईहोम्स कैंपस, पूर्णिया में होने जा रहा है। धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष मेले का उद्देश्य लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने का शानदार अवसर उपलब्ध कराना है। मेले का उद्घाटन पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा करेंगे।
इस तीन दिवसीय फेस्टिवल मेले को लेकर पनोरमा ग्रुप की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खास बात यह है कि पनोरमा ग्रुप पहली बार ग्राहकों को 0% डाउनपेमेंट पर अपना घर खरीदने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही चयनित प्रोजेक्ट्स में 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट और फॉरेन ट्रिप जीतने का भी शानदार मौका दिया जा रहा है।
मेले के दौरान ग्राहकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से भाग्यशाली ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। ग्रुप की ओर से इस आयोजन को केवल एक प्रॉपर्टी मेले तक सीमित न रखते हुए, परिवारों के लिए खुशियों और उत्सव का विशेष अवसर बनाने की पहल की गई है।
पनोरमा ग्रुप का मानना है कि अपना घर हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से धनतेरस और दीपावली के अवसर पर यह विशेष फेस्टिवल ऑफर पेश किया गया है। इस मेले में ग्राहक पनोरमा ग्रुप के विभिन्न आवासीय प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपनी जरूरत एवं बजट के अनुसार घर का चयन कर सकेंगे।
पूर्णिया सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए यह मेला अपने सपनों का घर खरीदने के साथ-साथ बेहतर रियल एस्टेट निवेश का भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।
पनोरमा ग्रुप के मीडिया विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह तीन दिवसीय धनतेरस धमाका फेस्टिवल मेला पनोरमा ईहोम्स कैंपस, पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से क्षेत्र के सभी लोगों, ग्राहकों एवं निवेशकों को मेले में आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस विशेष आयोजन का लाभ उठा सकें।
इस धनतेरस, सिर्फ त्योहार नहीं मनाइए, अपने सपनों के घर की नई शुरुआत भी कीजिए।







