ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

लालू-तेजस्वी पर युवा चेतना ने बोला हमला,कहा..कनविक्टेड और चार्जशीटेड को बिहार की जनता करेगी रिजेक्ट

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार कनविक्टेड और चार्जशीटेड नेतृत्व को रिजेक्ट कर एनडीए की सरकार बनाएगी।

बिहार
मुंगेरीलाल का सपना ना देखें लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि बिहार की जनता इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कनविक्टेड लालू प्रसाद यादव और चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के नेतृत्व को रिजेक्ट करेगी। 


उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता पुनः विकास विश्वास और प्रकाश के लिए एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएगी। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि चार्जशीटेड तेजस्वी को कांग्रेस गठबंधन सीएम इन वेटिंग मानने को तैयार नहीं है। जबकि लालू और उनके राजकुमार तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। 


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जनता 1990 से 2005 तक के लालू जी के जंगलराज को नहीं भूल पाई है। आज भी वो दिन याद कर लोगों के रोंगते खड़े हो जाते हैं। कोई नहीं चाहता कि वो दिन फिर से देखना पड़े। इसलिए बिहार की जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का प्रण लिया है। रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा की बिहार का हर बच्चा-बूढ़ा और जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।