ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Road Accident: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को किया जाम

Road Accident: इस सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया.

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा गाँव से एक दुखद घटना सामने आ रही है. जहाँ एनएच 106 पर अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को मौत की नींद सुला दिया है. मृतक की पहचान रंजीत हांसदा (55) के रूप में हुई है. जो कि शाहपुर संथाली टोला वार्ड नंबर-6 के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार मृतक उस समय अपने घर से खाना खाकर बासा पर सोने जा रहे थे. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए.


एनएच 106 को पार करते समय एक तेज रफ़्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनके प्राण पखेरू उड़ गए. परिजनों को इस बात की सूचना सुबह में मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की हुजूम लग गई. सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. 


इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. इस बात की जानकारी मिलते ही सीओ देवकृष्ण कामत और थानाध्यक्ष रवि कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जैसे-तैसे जाम को हटावाया. लोगों का कहना है कि इस मोड़ के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, ऐसे में सरकार को यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए. अगर पहले से यहां कैमरा लगा होता तो हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान हो सकती थी.


अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देते हुए पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया और कहा है कि सोमवार को उन्हें पारिवारिक योजना का भी लाभ दिया जाएगा. सड़क हादसे में हुई इस मौत के लिए परिवार को अन्य लाभ भी दिए जा सकते हैं. इधर जाम की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.