ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

भागलपुर सड़क हादसे में 9 प्रवासी मजदूरों की मौत, और बढ़ सकता है आकंड़ा

BHAGALPUR :इस वक़्त की बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में अबतक 9 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.बता दें कि मं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR :इस वक़्त की बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में अबतक 9 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

बता दें कि मंगलवार की सुबह नएच 31 पर खरीक के पास आम्बो गांव के निकट  ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसके बाह ट्रक सड़क किनारे पलट गया. जानकारी के मुताबिक ट्रक पर प्रवासी मजदूर सवार थे, जो ट्रक पलटने के बाद उसके नीचे दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच राहत औऱ बचाव कार्य में जुट गई है. 

अबतक 9 प्रवासी मजदूरों का शव बरामद किया गया है और मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास जारी है. हादसे में घायल 5 अन्य लोगों को नवगछिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे तकरीबन 10 मजदूर दबे हुए हैं, लेकिन ट्रक का मलवा जब तक हटाया नहीं जाएगा तब तक स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. बताया जा रहा है कि ट्रक पर सवार मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया उतरे थे और वहां से अपने घर जा रहे थे.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता