ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Road Accident in bihar : कमांडर जीप की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Road Accident in bihar : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां इंटर छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया।

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को नहीं मिलाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां इंटर छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल, साईकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा छात्रा के कमांडर जिप की चपेट में आने की वजह से हुई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तत्वरित रूप से कमांडर जिप जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के पास का बताया जा रहा है।


इस घटना में मृतिका छात्रा की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर वसवन वार्ड - 8 के रहने वाले बबलू ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है। वही राजीव ठाकुर का पुत्री खुशी कुमारी जख्मी हो गई। बताया जाता है कि दोनों चचेरी बहन रामपुर वसवन गांव से साइकिल से सवार होकर बेगूसराय हेमरा कोचिंग पढ़ने जा रही थी तभी अनियंत्रित कमांडर जीप ने बदलपुरा चौक के पास ठोकर मार दिया। जिससे रीमा कुमारी की मौत हो गई ,वही ख़ुशी कुमारी को मामूली चोट लगी है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 


इधर, इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड-16 के रहनेवाले विपिन साह के पुत्र आशिक कुमार उर्फ बोगो के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने वाहन को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता