ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहन की डोली उठने से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में भाई की मौत

Bihar News: बिहार के बांका में एक घर में शादी की खुशियां देखते देखते मातम में बदल गईं। हाइवा की टक्कर से दुल्हन के भाई की मौत हो गई, जिसके बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले में अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर धर्मपुर हाट के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में गौरीपुर गांव के युवक रामविलास मंडल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।


मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता तेतर मंडल, मां कांता देवी, पत्नी चंदा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, तीन छोटे बच्चों को देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रामविलास की पुत्री वंदना कुमारी की शादी तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। 


झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा से बारात आने वाली थी, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं और पूरा घर मातम में बदल गया। बुधवार देर रात रामविलास मंडल अपने साथियों नितेश कापरी, मुन्ना मंडल और नितेश कुमार के साथ एक ही बाइक से अमरपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर हाट के पास इंग्लिशमोड़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे में रामविलास मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर यातायात थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता