ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच

दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दुर्गा पूजा के दौरान 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिमनगर आया हुआ था। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम की मदद से सबूत...

दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के आरा में दुर्गा पूजा के दौरान अपनी छोटी बहन के घर आए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर की है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी राजल राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक दुर्गा पूजा के अवसर पर अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिमनगर आया हुआ था. इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी.


गोली लगने के बाद अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और आसपास के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. त्योहार के मौके पर घर में आई खुशियां अचानक मातम में बदल गईं.


अभिषेक की हत्या किस वजह से की गई और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने के साथ आरोपियों की पहचान में जुटी है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी जानकारी सामने आ सके.


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है.


दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस हत्या से इब्राहिमनगर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभिषेक को किसने और किन परिस्थितियों में गोली मारी.


सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.