ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम

बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद RJD नेता डॉ. संजीव कुमार सिंह का दो वर्षीय गोल्डन रिट्रीवर पिकाचू पटना के कंकड़बाग से लापता हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर कुत्ते को खोजने वाले के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बिहार न्यूज
पटना के कंकड़बाग से गायब हुआ पिकाचू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद (MLC) के चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार के रूप में बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे आने के बाद डॉ. संजीव कुमार सिंह और उनका पूरा परिवार काफी खुश हैं। घर में अहले सुबह से ही जश्न का माहौल देखने को मिला। लेकिन बुधवार 28 अक्टूबर की सुबह 10 बजे उनका डॉगी अचानक गायब हो गया, जिसे लेकर संजीव सिंह काफी परेशान हैं।


उन्होंने अपने डॉगी पिकाचू को हर जगह ढूंढवाया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हारकर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर उन्होंने दो साल के गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते पिकाचू की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका पिकाचू सुबह 10 बजे से लापता है, जो कोई भी इसे ढूंढकर लाएगा उसे वो बतौर ईनाम 10 हजार रुपया देंगे।


 कुत्ते की फोटो के साथ उसकी पहचान और नस्ल के बारे में भी बताया गया है। सुनहरे रंग का नीला कॉलर पहने हुए थे। उसे आखिरी बार पटना के कंकड़बाग में देखा गया था। उन्होंने पिकाचू की तस्वीर पर लिखा कि लापता कुत्ता, कृपया पिकाचू को ढूंढने में मदद करें। जो कोई भी उसे ढूंढकर लाएगा वो उसे 10 हजार रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने अपने फोन नंबर पर दिया है, कहा है कि पिकाचू के बारे में सूचना देने के लिए कृपया 7856036654 पर कॉल करें। 


फेसबुक के कमेंट्स सेक्शन में लोग जीत की बधाई दे रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और मौजूदा एमएलसी प्रो. नवल किशोर यादव को उन्होंने हरा दिया है। इस सीट पर पिछले 30 साल से नवल किशोर यादव का कब्जा था, जिसे उन्होंने करीब एक हजार वोट से हरा दिया। घर में लोग जीत का जश्न मना रहे थे, तभी उनका कुत्ता अचानक गायब हो गया। पिकाचू को खोजकर लाने वालों के लिए संजीव कुमार ने दस हजार रूपये का इनाम तक घोषित कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि उनका पिकाचू कब तक घर पहुंचता है।