ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

RJD के पूर्व विधायक के घर हादसा, भोला यादव के घर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

PATNA : पूर्व विधायक और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव के घर एक बड़ा हादसा हुआ है. भोला यादव के घर में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो

RJD के पूर्व विधायक के घर हादसा, भोला यादव के घर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पूर्व विधायक और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव के घर एक बड़ा हादसा हुआ है. भोला यादव के घर में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही बिजली मिस्त्री के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान मुन्ना यादव के रूप में की गई है, जो  पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बिजली मिस्त्री मुन्ना यादव भोला यादव के घर AC इंस्टॉल करने गया था. इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसने इलाज के क्रम में ही दम तोड़ दिया. 


मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जो बताया, उसके मुताबिक मुन्ना ने काम शुरू करने से पहले ही अपना जूता खोल दिया था. वह नंगे पांव काम कर रहा था. इसी बीच उसे करंट का जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राजीव नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में नेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें