ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना में रिटायर अफसर के घर से 15 लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे थे चोर

DESK : पटना में चोरों का उत्पाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन चोर बेखौफ होकर बड़ी -बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. ताज

पटना में रिटायर अफसर के घर से 15 लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे थे चोर
Anamika
2 मिनट

DESK :  पटना में चोरों का उत्पाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन चोर बेखौफ होकर बड़ी -बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है.

 ताजा मामला पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरू नगर की है. जहां नेवी के रिटायर्ड कर्नल रैंक के अधिकारी रुदल प्रताप सिंह के घर चोरों ने धावा बोल दिया. रिटायर्ड अधिकारी नेहरू नगर के मकान नंबर 33 में रहते हैं. चोर मकान के ग्राउंड फ्लोर की खिड़की की ग्रिल को काटकर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख नगदी और साढ़े तेरह लाख के गहने चुरा लिए. घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी का परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन अलग-अलग कमरों में सो रहा था. चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की कि बगल के कमरे में सो रहे परिजन को इसकी भनक तक नहीं लगी. अगले दिन जब सो कर उठे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल कटी है और अलमारी का लॉक टूटा है. अलमारी के अंदर रखे पैसे और जेवर गायब हैं.

 जबकि गहनों के डब्बे फर्श पर ही बिखरे पड़े थे. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल ने पर पुलिस ने 5 शातिर को भागते देखा है जिसकी पहचान की जा रही है.