ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रेस्टोरेंट में चल रहा था गंदे काम का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल; छह गिरफ्तार

DESK : देश में इन दिनों सेक्स रैकेट चलाने का अलग-अलग तरीका अपनाया जा रहा है। यहां गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस

रेस्टोरेंट में चल रहा था गंदे काम का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल; छह गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश में इन दिनों सेक्स रैकेट चलाने का अलग-अलग तरीका अपनाया जा रहा है। यहां गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं, रेस्टोरेंट से  आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस ने दोनों जोड़ों के साथ रेस्टोरेंट संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को देह व्यापार के केस में जेल भेज दिया गया। 


दरअसल, यह मामला सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे का है। जहां सीओ ने बताया संदिग्ध वाहनों और वारंटियों की तलाश में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र कांस्टेबल रुद्र सिंह, राहुल प्रसाद गश्त पर निकले थे। तभी जानकारी मिली कि भीटी रावत स्थित एक रेस्टोरेंट पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक चन्द्रकेतु निवासी वार्ड 10 लुचुई, प्रमोद चौरसिया बरईपार थाना सहजनवा, अलाउद्दीन उर्फ गोलू अंसारी शेरपुर खलीलाबाद के अलावा सेमरा मगहर खलीलाबाद और बगहिया थाना खलीलाबाद की दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।


वहीं, जानकारी मिलते ही एसआई धनश्याम उपाध्याय, महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाकर छापेमारी की गई। रेस्टोरेंट की दूसरे मंजिल के दो कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके पास से 2250 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में जोड़ों ने बताया की रेस्टोरेंट संचालक द्वारा एक हजार रुपए लेकर कमरे दिए जाते हैं। साथ ही फोटो दिखाकर ग्राहकों को सेट किया जाता था।