ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

Bihar News: मुजफ्फरपुर के माता चामुंडा स्थान, बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर और भैरव स्थान को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल शुरू, पर्यटन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को अब नई पहचान मिलने जा रही है। जिला प्रशासन ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटरा के माता चामुंडा स्थान, बंदरा के बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर और औराई के भैरव स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया है।


जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इन धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन स्थलों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


माता चामुंडा स्थान बनेगा पर्यटन हब

कटरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध माता चामुंडा स्थान को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, शुद्ध पेयजल, आधुनिक शौचालय, विश्राम स्थल, यात्री शेड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक मंच जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर का होगा विस्तार

बंदरा प्रखंड के मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर को भी बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। सावन में लगने वाले ऐतिहासिक मेले और यहां की गहरी आस्था को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास की करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को उपलब्ध करा दी है।


भैरव स्थान को भी मिलेगी पहचान

औराई प्रखंड स्थित प्रसिद्ध भैरव स्थान मंदिर को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि इन तीनों धार्मिक स्थलों के विकास से जिले की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता