ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में 10वीं कक्षा के छात्र की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। फूल तोड़ने घर से निकले 15 वर्षीय किशोर का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। आखिर इस...

फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड में फूल तोड़ने गए 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह घर से निकले किशोर का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला. उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जबकि सिर और जबड़े पर ईंट से प्रहार किया गया था.


घटना पराऊटोला बसवरिया पंचायत के डुमरा गांव की है. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-2 निवासी जोखु साह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. सुजीत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठिया में कक्षा 10 का छात्र था.


मृतक के पिता जोखु साह के अनुसार, सुजीत रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकला था. उसे गांव के पश्चिम स्थित सायर माई स्थान की ओर जाना था. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई.


खोजबीन के दौरान सायर माई स्थान से करीब 50 मीटर पूरब भोला साह के गन्ने के खेत में सुजीत का शव पड़ा मिला. घटनास्थल पर कुछ फूल भी बिखरे हुए थे. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को करीब 10 मीटर तक घसीटा गया था.


शव की स्थिति देखकर हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा रहा है. किशोर की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. वहीं सिर और जबड़े पर ईंट से प्रहार किया गया था. घटनास्थल से एक ईंट भी बरामद हुई है.


घटना की जानकारी मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एम भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली.


पुलिस ने घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया. दोनों टीमों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.


मृतक के पिता जोखु साह ने पुलिस को आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष के अनुसार, आवेदन में किसी व्यक्ति को नामजद आरोपित नहीं बनाया गया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.