ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत, पसरा मातम

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। हादसे की चपेट में आने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बेना थाना क्षेत्र के कमलविगहा गांव की है।

रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत, पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। हादसे की चपेट में आने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बेना थाना क्षेत्र के कमलविगहा गांव की है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बेना थाना क्षेत्र के कमलविगहा गांव में रसोई गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरे घर में आग फ़ैल गई। दोनों बच्चियां घर के कमरे में ही सो रही थी और उनके पास भी आग पहुंच गई। इसी दौरान दोनों झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। 



मृतक बच्चियों की पहचान बिक्की की बेटी सोनाक्षी और मीनाक्षी के रूप में की गई है। दो बेटियों की एक साथ मौत हो जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

टैग्स