ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

राशन कार्ड में परिवार के छूटे सदस्‍यों का नाम जुड़वाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

PATNA : राशन कार्ड में अगर आपके भी किसी परिवार का नाम छूट गया है तो आपके पास उनका नाम जुड़वाने का एक मौका है. लेकिन इसके लिए आपको सावधानी से आवेदन करना पड़ेगा. जन

राशन कार्ड में परिवार के छूटे सदस्‍यों का नाम जुड़वाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Anamika
2 मिनट

PATNA : राशन कार्ड में अगर आपके भी किसी परिवार का नाम छूट गया है तो आपके पास उनका नाम जुड़वाने का एक मौका है. लेकिन इसके लिए आपको सावधानी से आवेदन करना पड़ेगा. 

जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में घर के छूटे सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए  प्रपत्र ख को सावधानी से भरना होगा और उसे अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होगा. इसके बाद जांच के आधार पर नया नाम जोड़ कर बढ़ी हुई यूनिट वाला नया राशन कार्ड आपको दोबारा जारी कर दिया जाएगा. 

इस बारे में एसडीओ ने बताया कि नगर निगम के पटना सिटी एवं अजीमाबाद अंचल क्षेत्र के लाभार्थी और पटना सदर अन्तर्गत छह पंचायत के लाभार्थी प्रपत्र 'ख' भरकर गांधी मैदान स्थित पटना सदर कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसी तहर से  फतुहा, खुशरूपुर, दनियावां ब्लॉक के लाभार्थी प्रपत्र ख भर कर अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसके बाद उन्हें दोबारा राशन कार्ड दे दिया जाएगा. 

इसके साथ ही एसडीओ ने बाताय  कि पहले बने राशन कार्ड का विवरण जांच उपरांत कंप्यूटर में दर्ज हैं, इसीलिए इसकी दोबारा जांच नहीं होगी. प्रपत्र ख के साथ परिवार के जिन सदस्यों का नाम जोड़ना है, उनके आधार कार्ड की छाया प्रति देनी होगी. पुराना राशन कार्ड भी आवेदन के साथ लगाना होगा. इसे रद्द कर नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें परिवार के अन्य छूटे सदस्यों का नाम भी दर्ज होगा .