ब्रेकिंग
‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी ‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी

रंगीन मिजाज जीजा ने साली को किया whatsapp, गलती से जब साढू ने पढ़ लिया मैसेज, फिर क्या हुआ जानिए...

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में एक रंगीन मिजाज जीजा को साली का वाट्सएप करना काफी भारी पड़ गया। जिस वक्त वाट्सएप मैसेज आया उस समय मोबाइल साली के कमरे में था लेकिन साली बाथरुम मे

रंगीन मिजाज जीजा ने साली को किया whatsapp, गलती से जब साढू ने पढ़ लिया मैसेज, फिर क्या हुआ जानिए...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में एक रंगीन मिजाज जीजा को साली का वाट्सएप करना काफी भारी पड़ गया। जिस वक्त वाट्सएप मैसेज आया उस समय मोबाइल साली के कमरे में था लेकिन साली बाथरुम में गयी हुई थी और कमरे में साढ़ू मौजूद था। फिर क्या साली के पति यानी साढू ने पत्नी के मोबाइल को चेक करना शुरू किया और आए वाट्सएप मैसेज को देखकर वह हैरान रह गया। मैसेज को पढ़ते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। 


वह भागते हुए अपने पत्नी के जीजा के पास पहुंच गया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। दवा दुकान चलाने वाले साढू की इस तरह के खातिरदारी की वह जिन्दगीभर याद रखेगा। लेकिन पिटाई होने के बाद मैसेज भेजने वाला जीजा अचानक गायब हो गया अब उसकी पत्नी पति की कुशल वापसी की गुहार लगा रही है। पीड़िता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। 


गायब जीजा की पत्नी ने बताया कि उसकी छोटी बहन का पति अचानक आधा दर्जन लोगों को लेकर दवा दुकान पर पहुंचा था और आव देखा ना ताव उसके पति की पिटाई करने लगा। घटना तीन जून की शाम की है जहां उसके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गयी। यही नहीं उसके लैपटाप, मोबाइल, पैन कार्ड व आधार कार्ड, पहचान पत्र भी अपने साथ ले गये। दवा दुकान से जाने के दौरान साढू ने धमकी देते हुए कहा कि सुधर जाओ नहीं तो बुरा हाल होगा। पिटाई की घटना के बाद 4 जून को पति घर से निकला लेकिन आज तक नहीं लौटा है। पीड़िता किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है और पुलिस से इस मामले की जांच करने की मांग कर रही है।


घटना साहर घाट थाना क्षेत्र की है जहां पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया है कि वर्तमान में नगर थाना के गुड्डी गाछी मुहल्ला में उसके पति की दवा की दुकान है। उसकी छोटी बहन को उसका पति मैसेज व फोटो भेजा करता था। जब उनकी छोटी बहन की शादी मधुबनी शहर के ही एक मुहल्ले में हो गई तो इसके बाद भी उनकी छोटी बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे तंग करने का सिलसिला जारी रखा। 


इसके लिए वह अपने पति को कई बार मना भी की लेकिन उसके पति ने अपनी साली के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना जारी रखा। इस बात की जानकारी छोटी बहन के पति को हो गई। फिर क्या था दवा की दुकान करने वाले अपने साढू के पास पहुंचा और जमकर उसकी खातिरदारी की तब से मैसेज करने वाला जीजा गायब है। पत्नी पुलिस से पति की कुशल बरामदगी की मांग कर रही है।