ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

रामचरितमानस: मुश्किलों से घिरते जा रहे चंद्रशेखर, नवादा कोर्ट में भी मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

NAWADA: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिक्षा मंत्री के खिलाफ राज्य के कई जिलों मामले दर्ज हो चुके हैं।अब नवादा में भी एक सामाजिक कार्

रामचरितमानस: मुश्किलों से घिरते जा रहे चंद्रशेखर, नवादा कोर्ट में भी मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिक्षा मंत्री के खिलाफ राज्य के कई जिलों मामले दर्ज हो चुके हैं।अब नवादा में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ने कोर्ट में परिवाद दायर करते हुए रामचरितमानस को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मांग की है की शिक्षा मंत्री को ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी नेता किसी धर्म या धर्मग्रंथ के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचे।


दरअसल, पिछले दिनों बापू सभागार में आयोजित एक दीक्षांत समारोह के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। काफी फजीहत के बावजूद शिक्षा मंत्री अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद मंत्री के खिलाफ बेगूसराय और मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किए गए। अब नवादा में भी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ने कोर्ट में परिवाद दायर कर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जिस तरह से हिन्दुओं के पवित्र धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर सवाल उठाए हैं और हिंदुओं का अपमान किया है, वह कभी भी बर्दास्त करने लायक नहीं है। शिक्षा मंत्री के इस बयान से हिंदुओं को गहरा आघात लगा है। शिक्षा मंत्री अपने बयान के लिए माफी मांगने तक को तैयार नहीं हैं। ऐसे में इस तरह की घटिया बयानबाजी के लिए कोर्ट उनके खिलाफ परिवार दायर किया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें