ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

रामा का पत्ता कटने के बाद RJD के इस दावेदार ने किया रोड शो, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

VAISHALI : राष्ट्रीय जनता दल में पूर्व सांसद रामा सिंह की एंट्री को लेकर जो सियासी बवाल हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है. रामा सिंह की एंट्री को रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी ने रोक दि

रामा का पत्ता कटने के बाद RJD के इस दावेदार ने किया रोड शो, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : राष्ट्रीय जनता दल में पूर्व सांसद रामा सिंह की एंट्री को लेकर जो सियासी बवाल हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है. रामा सिंह की एंट्री को रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी ने रोक दिया. अब इसका फायदा स्थानीय नेताओं को मिल रहा है. आरजेडी के युवा नेता मुकेश रोशन को उम्मीद है कि पार्टी उन्हें महनार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी. डॉ मुकेश रोशन ने बदले हुए समीकरण के पीछे महनार में रोड शो किया लेकिन उन्हें यह रोड शो भारी पड़ गया.


कोरोना काल में इस तरह के आयोजनों को लेकर गृह मंत्रालय की विशेष गाइडलाइन के मुताबिक किसी सभी प्रत्याशियों और दावेदारों को चलना है लेकिन मुकेश रोशन के रोड शो में बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए. इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकेश रोशन के साथ साथ लगभग 200 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई है.


महनार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान डॉ मुकेश रोशन के साथ वाहनों का बड़ा काफिला था. डॉ मुकेश रोशन की तरफ से प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी. लिहाजा महामारी अधिनियम के आधार पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है.

टैग्स