ब्रेकिंग
किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा

राजधानी में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत : IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों प्रचंड गर्मी के कहर से कराह रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश में दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद शुक्रवार से अधिकतम तापम

राजधानी में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत : IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों प्रचंड गर्मी के कहर से कराह रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश में दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 


वहीं बुधवार को राजधानी पटना सहित सूबे के 14 जिलों में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिणी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक राज्य के अंदर भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लेकिन, 15 जून से प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।


इधर, राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। इससे दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत है।