ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Bihar Police News: गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे और मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग...

वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police News: गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने वृद्ध का शव मांझागढ़ थाने के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर मामले में समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.


मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा टोला गांव का है. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल वृद्ध का इलाज चल रहा था, इसी दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई.


वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग शव लेकर मांझागढ़ थाना पहुंचे और मुख्य गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.


थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.


हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस अधिकारी आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं. थाना परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है.


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की भूमिका की जांच की मांग पर अड़े हुए हैं.