ब्रेकिंग
First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!

किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: किशनगंज के दिघलबैंक में युवती से बदसलूकी और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गुजरात में छिपकर रह रहा था, जिसे तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पकड़ा गया...

किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में युवती से मारपीट और छेड़छाड़ के पुराने वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी गुजरात में रह रहा था, जिसे तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर ट्रैक करने के बाद दिघलबैंक थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.


मामला तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास का है. 24 और 25 सितंबर की देर रात सोशल मीडिया पर युवती के साथ बदसलूकी का पुराना वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर तुरंत विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया.


पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू की. इसके बाद 25 और 26 सितंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिघलबैंक थाना क्षेत्र के जागीर दीघीभाट निवासी 24 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह गुजरात में रह रहा था. तकनीकी सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ और तकनीकी जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.


पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा सके.


किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने कहा कि एसडीपीओ टू के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार मामले की जांच कर रही है. इसी कार्रवाई के दौरान चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.