ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मधुबन में रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 64 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित मुज़फ़्फ़रपुर–समस्तीपुर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सुन्नी देवी, निवासी रघुनाथपुर खुर्द, थाना मुशहरी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, घटना के समय मधुबन रेलवे गुमटी बंद थी। एक ट्रेन के गुजरने के बाद सुन्नी देवी रेल पटरी पार कर रही थीं। इसी दौरान दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में वह आ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला को कान से कम सुनाई देता था, जिससे संभवतः उन्हें दूसरी ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका।


हादसा इतना भीषण था कि शव कई हिस्सों में बिखर गया। सूचना मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे अवशेषों को एकत्र कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई।


मनियारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा रेलवे प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता