ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों की मौत के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में JDU के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News:  बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों की मौत के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।




घटना के समय जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।




गौरतलब है कि बीते 13 अक्टूबर को राघोपुर में गंगा की सोती में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद मृत बच्चों के दशकर्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए प्रशांत किशोर भगतान टोला पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान गांव के एक व्यक्ति और स्थानीय JDU नेता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे JDU के प्रदेश सचिव अजीत यादव पर हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।




घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अजीत यादव को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।




कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई हिंसक झड़प से इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर करीब 10 मिनट के भीतर अपने काफिले के साथ गांव से निकल गए। उनके समर्थक भी उनके साथ रवाना हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के बीच विवाद और JDU नेता के घायल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।




बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर के पहुंचने के करीब एक घंटे बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पीड़ित परिवारों से मिलने आने वाले थे। हालांकि, गांव में तनाव और हिंसक झड़प की सूचना मिलने के बाद उनका दौरा एहतियातन रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता