ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

रेलवे का बड़ा एलान, 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने एक बड़ा एलान किया है. रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से 80 नई ट्रेनों को चलाने का बड़ा फैसला किया है. रेलवे बोर्

रेलवे का बड़ा एलान, 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने एक बड़ा एलान किया है. रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से 80 नई ट्रेनों को चलाने का बड़ा फैसला किया है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेलवे देश में 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू करने  जा रहा है.


12 सितंबर से जो 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं, उसके लिए 10 सिंतबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी करेंगे, जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां ‘क्लोन’ ट्रेनें चलायी जाएंगी. उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों द्वारा अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. 


उन्होंने कहा कि अभी चलाई जा रहीं सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी. परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. उन्होंने साथ ही कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत दिल्ली सरकार और रेलवे, पटरियों के किनारे से कचरा हटाने के लिए संयुक्त रूप से तुरंत कदम उठाएंगे.


आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था. वहीं, लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे मे 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था.  इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.


रेलवे का बड़ा एलान, 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

रेलवे का बड़ा एलान, 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग