ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल

रेल मंत्रालय ने 2026 में 11,127 सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती को मंजूरी दी। जोनवार वैकेंसी सूची और नोटिफिकेशन अपडेट पढ़ें।

ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ALP Bharti 2026:  रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा 19 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन पदों के लिए वेतन स्तर-2 के तहत केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी। यह भर्ती सभी जोनल रेलवे और चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के लिए की जाएगी।


रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर खाली पदों की अद्यतन जानकारी मांगी है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के इंडिकेट मैनेजमेंट मॉड्यूल में जोनल रेलवे द्वारा भेजे गए सहायक लोको पायलट पदों के आकलन की गहन समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने वर्ष 2026 के लिए 11,127 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है।


जोनवार स्वीकृत पदों पर नजर डालें तो पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) में सर्वाधिक 1,625 पदों पर भर्ती होगी, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे में 1,400, ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 700, ईस्टर्न रेलवे में 608, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 457, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 1,276, नॉर्दर्न रेलवे में 740, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में 600, साउथ सेंट्रल रेलवे में 674, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 200, साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1,531, साउदर्न रेलवे में 250, साउथ वेस्टर्न रेलवे में 200, वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 541 तथा वेस्टर्न रेलवे में 214 पदों पर बहाली की जाएगी। वहीं चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में 6 पदों पर नियुक्ति होगी।


रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नौ रेलवे बोर्डों को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने सभी जोनों के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


यह निर्णय लंबे समय से रिक्त पड़े सहायक लोको पायलट पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सहायक लोको पायलट ट्रेन संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं और लोको पायलट की सहायता करते हुए सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करते हैं। बड़ी संख्या में रिक्तियां भरे जाने से ट्रेनों के संचालन में मानव संसाधन की कमी दूर होने की उम्मीद है।


रेल मंत्रालय के निर्देश पर वर्ष 2026 के लिए भारतीय रेलवे का वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।