ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

नालंदा के एकंगरसराय में पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ एकंगरसराय चौक जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। मधुबनी में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मार दी, वही नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से नालंदा में हड़कंप मचा हुआ है। 


एकंगरसराय प्रखंड के अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की रविवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एकंगरसराय-इस्लामपुर मार्ग पर तारापुर गांव के पास हुई। अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे श्याम प्रसाद को निशाना बनाया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, श्याम प्रसाद रविवार शाम एकंगरसराय से काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने गांव जगाय लौट रहे थे। तारापुर गांव से आगे पहुंचते ही अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन फानन में एकंगरसराय स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि श्याम प्रसाद पंचायत समिति सदस्य होने के साथ-साथ एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में भी कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह रोज की तरह काम समाप्त कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।


हत्या के बाद एकंगरसराय चौक जाम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन एकंगरसराय पहुंच गए। हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एकंगरसराय चौक को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हत्या के कारणों का खुलासा करने की मांग की। 


जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।