ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

मधुबनी के जयनगर में बाइक सवार अपराधियों ने किराना व्यवसायी टिंकू महतो को गोली मारकर लूट की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को दरभंगा रेफर किया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात कमला रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से झोला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और झोला लेकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है।


घायल की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत, वार्ड-15 निवासी प्रमोद महतो के लगभग 42 वर्षीय पुत्र टिंकू महतो के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कमला रोड स्थित वार्ड-6 में अपने परिवार के साथ रहते हैं और किराना गली में किराना दुकान चलाते हैं। कमला रोड पर उनका घर और गोदाम भी है।


दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसायी

घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टिंकू महतो रोज की तरह दुकान बंद कर अपने एक कर्मचारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर झोला छीनने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे कर्मचारी ने झोला लेकर भागने की कोशिश की, जबकि टिंकू महतो ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का विरोध किया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी, जो टिंकू महतो के पेट में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।


घायल को दरभंगा रेफर किया गया

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।


एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना अध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद डीएसपी सदानंद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटनास्थल से मिले साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और गोली बरामद कर जब्त कर लिया है।


अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अपराधी जिस झोले को लेकर फरार हुए, उसमें नकदी, कागजात या अन्य सामान क्या था। वरीय पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

मधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीरमधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीरमधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीरमधुबनी में लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट