ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

RAILWAY NEWS : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब बख्तियारपुर में रूकेगी वंदे भारत, हटिया एक्सप्रेस का भी बढ़ा स्टॉपेज

PATNA : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब रेल यात्रियों को पहले से अधिक सुविधा मिलने वाली है। पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि रेलवे की ओर से य

RAILWAY NEWS : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब बख्तियारपुर में रूकेगी वंदे भारत, हटिया एक्सप्रेस का भी बढ़ा स्टॉपेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब रेल यात्रियों को पहले से अधिक सुविधा मिलने वाली है। पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत का ठहराव 13 अक्टूबर से बख्तियारपुर और 14 अक्टूबर से हटिया एक्सप्रेस का दनियावां में होगा। श्रमजीवी एक्सप्रेस का 14 अक्टूबर से पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 13 अक्टूबर से 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 08:37 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 08:39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21:32 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 21:34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस कारण गाड़ी 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस मोकामा में 09:02/09:04 बजे तथा लखीसराय में 09:24/09:26 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।


वहीं, 14 अक्टूबर से 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 19:54 बजे दनियावां हॉल्ट पहुंचेगी और 19.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर से 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस 07;38 बजे दनियावां हॉल्ट पहुंचेगी और 07:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस कारण 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस का दनियावां बाजार हॉल्ट पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। 18623 दनियावां बाजार हॉल्ट पर 20:07/20:09 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।


इधर, 14 अक्टूबर से 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 08:20 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी और 08:22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 09:15 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी और 09:17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।