ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा

ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न देने की मांग, मुजफ्फरपुर शहर में प्रतिमा लगाने की उठी आवाज

मुजफ्फरपुर में माली-मालाकार कल्याण समिति ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि मनाई। समारोह में फुले दंपती को भारत रत्न देने और शहर में ज्योतिबा फुले की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई गई।

बिहार न्यूज
ज्योतिबा फूले की 136वीं पुण्यतिथि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर शहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में माली-मालाकार कल्याण समिति के द्वारा महान समाजसेवी ज्योतिबा फूले की 136वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी,नगर विधायक रंजन कुमार, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी एवं प्रभात मालाकार ने किया।



मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योतिबा फूले आजीवन सामाजिक समानता की लङाई अंतिम समय तक लङी जिसका परिणाम आज मोदी जी के कार्यकाल मे दिख रहा है। इन्होने शोषित, वंचित और पिङित महिला की लङाई के लिए चाहे महिला विधालय खोलने के बात हो या विधवा महिलाओ के लिए आश्रय स्थल की बात हो इसमें यें अनेको विरोध के बावजूद डिगे नही।


नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि जब अछूतों के लिए पानी बंद कर दी गयी थी तो महात्मा फूले ने अपने घर के पानी के हौज को सार्वजनिक कर दिया।नारी शिक्षा का अलख जगाया ।


विधानपार्षद वंशीधर बज्रवाशी ने कहा कि फूले दंपत्ति का योगदान यह देश कभी भूला नही पायेगा।बालिका शिक्षा ,नारी समानता और नारी अधिकार की लङाई का फलस्वरूप की आज हमारी बेटिया हर क्षेत्र मे शीर्ष पर है।


सभा के द्वारा मुजफ्फरपुर शहर के बीचोंबीच ज्योतिबा फूले की आदमकद प्रतिमा लगाने की और फूले दंपति को भारत रत्न देने की पहल बिहार सरकार के द्वारा मंत्री एवं विधायकगण के द्वारा सदन में उठाने की मांग भी की गयी।


  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभात मालाकार ने कहा कि हम ऐसे महामानव की पुण्यतिथि मना रहें जिन्होने अनेकों प्रतारणा झेल कर नारी उत्थान,नारी समानता और  नारी शिक्षा के लिए काम किया जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढा रहे है।बिहार के दलित छात्रावास का नाम सम्राट चौधरी ने सावित्रीबाई फूले के नाम पर रखकर फूले दंपत्ति को सम्मान देने का काम किया है।


 आयें हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुधीर मालाकार,अध्यक्षता प्रभात मालाकार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद भगत ने किया।इस दौरान मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी,जितेन्द्र मालाकार, प्रशांत मालाकार, राकेश मालाकार, विक्की मालाकार, बजरंगी भगत,राजन मालाकार,पीन्टू मालाकार, रवि मालाकार,विनोद भगत,धीरज भगत,लड्डू गोपाल मालाकार, पारस कुमार, अरूण भगत सहित सैकङो लोग मौजूद रहें।ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न देने की मांग, मुजफ्फरपुर शहर में प्रतिमा लगाने की उठी आवाजज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न देने की मांग, मुजफ्फरपुर शहर में प्रतिमा लगाने की उठी आवाजज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न देने की मांग, मुजफ्फरपुर शहर में प्रतिमा लगाने की उठी आवाज

ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न देने की मांग, मुजफ्फरपुर शहर में प्रतिमा लगाने की उठी आवाज