ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

रेल पुलिस और स्पेशल विजिलेंस टीम की छापेमारी, चोरी की गई लाखों के सामान बरामद

MUZAFFARPUR: जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित साहू बर्तन भंडार में रेल पुलिस और रेल के विशेष विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में रेल इंजन से चोरी की गई ल

रेल पुलिस और स्पेशल विजिलेंस टीम की छापेमारी, चोरी की गई लाखों के सामान बरामद
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR:  जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित साहू बर्तन भंडार में रेल पुलिस और रेल के विशेष विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में रेल इंजन से चोरी की गई लाखों रुपये का तांबा और एल्यूमीनियम का स्क्रैप बरामद किया गया है. बीते गुरुवार की देर रात हुई इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया. इस छापेमारी में मुजफ्फरपुर आरपीएफ के अलावा गरहरा और सोनपुर आरपीएफ की टीम को तैनात किया गया था.


रेल इंजन के कई पार्ट्स हुए बरामद


बता दें कि बरौनी के पास गरहरा रेलवे यार्ड में खराब इंजन लगाया जाता है, जहां से एक संगठित गिरोह के लोगों ने रेल इंजन में लगे तांबा का वायर और एलुमिनियम के पार्ट्स को चोरी कर बिहार के विभिन्न जिले के विभिन्न स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेच दिया करता था, जब इस बात का खुलासा हुआ तो रेल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, रेल पुलिस ने गरहरा के आसपास के इलाकों से तीन चोर को पकड़ा. इस गिरोह के सरगना चंदन कुमार से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर कॉलोनी के मनोहर लाल साह के स्क्रैप गोदाम पर छापेमारी की जहां से चोरी हुए 13 बोरा रेलवे के इंजन पार्ट्स बरामद किए गए. जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है.



वहीं, टीम ने मौके से गोदाम के मुंशी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि छापेमारी की भनक लगते ही स्क्रैप गोदाम के मालिक मनोहर लाल साह छत के रास्ते भागने में सफल रहा है. जिसकी तलाश में रेल पुलिस लग गई है. विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अख्तर शमीम खान ने बताया कि यह एक संयुक्त छापेमारी थी. जिसमें गरहरा के पास में बीते साल हुए रेलवे इंजन के पार्ट्स को चोरी मामले में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की करवाई की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता