ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

राहुल को मुकेश सहनी का समर्थन, बोले.. जल्दबाजी में सदस्यता रद्द करने का फैसला उचित नहीं, बहुत बड़ा नहीं था मामला

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्हो

राहुल को मुकेश सहनी का समर्थन, बोले.. जल्दबाजी में सदस्यता रद्द करने का फैसला उचित नहीं, बहुत बड़ा नहीं था मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह मामला इतना बड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि आनन फानन में सदस्यता रद्द करने की जरूरत नहीं थी।


श्री सहनी ने कहा कि मैं न्यायपालिका के फैसले पर अंगुली नहीं उठा रहा। मैं शुरू से न्यायपालिका का सम्मान किया है और आगे भी करता  रहूंगा। उन्होंने कहा कि जहां तक यह फैसला है उससे देश के अधिकांश लोग असहमति जता रहे हैं, उनमें से मैं भी एक हूं। 


उन्होंने कहा कि यह मामला इतना बड़ा नहीं था।  अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाने के बाद आनन फानन में  12 घंटे के अंदर जिस तरह से लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई उसकी जरूरत नहीं थी, थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। 


उन्होंने कहा जिस बयान को लेकर सजा सुनाई गई है वैसे बयान चुनाव के समय हजारों नेता बोलते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और पूरी संभावना है कि ऊपरी अदालत में जाने के बाद निश्चित रूप से स्टे हो जाएगा।

टैग्स